Aaj Ka Market: Latest Trends and Analysis 27.03.2023

10 बातें जो मार्केट को प्रभावित कर सकती है।

आज का मार्केट कैसा रहेगा इसकी चर्चा इस पोस्ट के माध्यम से करेंगे। हफ्ते के अंतिम दिन शुक्रवार को निफ़्टी 21.20 अंक नीचे खुला। उसके बाद निफ़्टी में गिरावट देखने को मिली। अगर हम डेली टाइम फ्रेम की बात करें तो निफ़्टी गुरुवार की क्लोजिंग से 21.20 अंक नीचे यानि 17076.20 पर खुला। जैसा कि पिछले पोस्ट में मैं चर्चा की थी कि निफ़्टी का resistance 17200 है , ठीक उसी पॉइंट से यानि 17205 का हाई लगाकर निफ़्टी निचे की और ट्रेड करने लगा। यह अपने सपोर्ट 17000 को पर करता हुआ 16932 पर बंद हुआ है।

आज के सत्र में अगर यह 17000 के लेवल के नीचे ही टिकने लगे तो यह और भी नीचे जा सकता है। इसका अगला सपोर्ट 16850 का लेवल है। बैंक निफ़्टी में अगर साप्ताहिक टाइम फ्रेम की बात करें तो हम देख सकते है कि उसमे इनसाइड कैंडल बना है। इस कैंडल का जिस ओर ब्रेकआउट होगा उस तरफ हमें एक मूवमेंट देखने को मिल सकता है। साप्ताहिक कैंडल अगर नीचे की और ब्रेक करता है तो 38600 ,38400, 38000 का  लेवल सपोर्ट की तरह काम कर सकता है। ऊपर की और ब्रेकआउट करने पर 40600 तथा 40800 एक resistance की तरह काम कर सकता है। 

option chain एनालिसिस

nifty

अगर हम निफ़्टी के option chain पर नज़र डालें तो यह आसानी से समझा जा सकता है कि 17100 लेवल पर सबसे ज्यादा Call writing की गयी है तथा 17000 एवं 16800 पर सबसे ज्यादा put writing की गयी है । option chain के अनुसार 17000 तथा 16800 का लेवल एक स्ट्रांग सपोर्ट के तरह काम कर सकता है। ऊपर की और 17100 का रेजिस्टेंस है।इस स्थिति को नीचे दर्शाये गए चित्र के माध्यम से समझा जा सकता है।

Nifty Oi
आज का मार्केट Nifty Oi

Bank nifty

अभी बैंक निफ़्टी में 40000 के लेवल पर सबसे ज्यादा call writing की गयी है तथा 39500 के लेवल पर सबसे ज्यादा put writing की गयी है। इसका मतलब यह है की 40000 के लेवल पर रेजिस्टेंस तथा 39500 के लेवल पर सपोर्ट बनाया गया है। मतलब Put writers के अनुसार बैंक निफ़्टी गैप उप के साथ खुलेगी एवं 39500 के लेवल से बाउंस बैक करके ऊपर की ओर जायेगा तथा 40000 के लेवल पर रेजिस्टेंस मिलेगा। बैंक निफ़्टी के ऑप्शन चैन को नीचे दर्शाये गए चित्र के माध्यम से समझा जा सकता है।

Bank Nifty OI
आज का मार्केट Bank Nifty OI

विश्व बाज़ारों की स्थिति तथा उसके प्रभाव

आज का मार्केट की बात की जाये तो विश्व भर के प्रमुख बाज़ारों की बात की जाये तो यह देखा जा सकता है कि अमेरिकी बाजार Dow Jones , S & P 500 ,तथा Nasdaq में खरीददारी की गयी है। यह भारतीय बाजार में एक अच्छा प्रभाव डाल सकता है। वहीँ यूरोपियन बाज़ारों की स्थिति पर नज़र डालें तो इसमें बिकवाली की गति है ।CAC,FTSE तथा DAX में बिकवाली का दौर देखा जा सकता है। सिंगापुर की SGX Nifty में खरीदारी की गयी है और 118 अंक ऊपर जाकर बंद हुआ है। इसके अनुसार आज हमें भारतीय बाज़ारों में Gap Up ओपनिंग देखने को मिल सकता है। इसकी संभावना है की निफ़्टी 50-70  अंक ऊपर खुले तथा बैंक निफ़्टी 100-150 अंक ऊपर खुले।

03/27/2023Previous closeTodays closeChangeChange %Impact
Nifty 5017,076.9016,945.05-131.85-0.78%Negative
Bank Nifty39,616.9039,395.35-221.55-0.56%Negative
Nasdaq12,729.2312,767.0537.820.30%Positive
Dow32,105.2632,237.54132.280.41%Positive
Gold1,993.581,978.30-15.28-0.77%Positive
USDINR82.21682.3150.0990.12%Negative
Crude Oil75.0874.51-0.57-0.76%Positive
10 yr bond yield3.4323.38-0.052-1.54%Positive
India VIX14.4915.240.754.92%Positive
FII Activity-1720.44
DII Activity2555.53

ऊपर दर्शाये गए चार्ट के अनुसार आज बाजार sideways रह सकता है।

इसे भी पढ़ें :- आज का मार्केट

Technical Analysis

बैंक निफ़्टी 40000 के लेवल का false ब्रेकआउट देकर लगातार नीचे की और आ रहा है। इसका सपोर्ट अभी 39200 तथा 38900 का लेवल है। अगर यह लेवल टूटता है तो यह bank nifty को 38600 के लेवल पर भी ला सकता है। अभी बैंक निफ़्टी को ऊपर की और जाने के लिए 40200 के लेवल के ऊपर टिकना होगा।

Nifty

अगर day टाइम फ्रेम में देखें तो निफ़्टी ने 17200 से 16800 के बीच consolidate किया है। अब निफ़्टी को ऊपर जाने के लिए 17200 के ऊपर टिकना होगा। निफ़्टी को नीचे जाने के लिए 16800 के लेवल से नीचे टिकना होगा। मतलब निफ़्टी अभी 400 अंक के रेंज का बीच में फंसा हुआ है। आज के बाजार में निफ़्टी के रेंज बाउंड रहने की अधिक संभावना है। आज का ट्रेड कम क्वांटिटी के साथ लेने में समझदारी है।

Bank Nifty

अभी बैंक निफ़्टी में सबसे अच्छा सपोर्ट 39200 का लेवल है। इसके नीचे का सपोर्ट 38900 का लेवल है। बैंक निफ़्टी को ऊपर निकलने के लिए 40200 के लेवल के ऊपर टिकना होगा। चार्ट के अनुसार बैंक निफ़्टी के downtrend रहने की अधिक संभावना है।

बैंकों का विश्लेषण

HDFC Bank

आज का मार्केट कैसा रहेगा इसमें बैंको की बड़ी भागीदारी है। भारत के बड़े बैंको की बात करें तो HDFC Bank अभी भी अपने support 1560 के लगभग खड़ा है। इस लेवल के टूटने पर यह और नीचे जा सकता है और साथ में बैंक निफ़्टी को भी नीचे ले जा सकता है क्योकि यह बैंक निफ़्टी का एक मेजर कॉम्पोनेन्ट है। शुक्रवार के दिन HDFC  Bank ने ऊपर जाने की कोशिश की परन्तु अपने रेजिस्टेंस लेवल 1572 से वापस घूमकर 1560 के लेवल पर आ गया। अब ये लेवल टूटने पर यह और नीचे जायेगा।

ICICI Bank

इसके बाद ICICI बैंक अपने सपोर्ट लेवल 851 पर खड़ा है। यहाँ से नीचे इस बैंक का सपोर्ट 847 तथा 843 का केवल है। ICICI तथा HDFC बैंक अगर downtrend में रहेंगे तो यह बैंक निफ़्टी को नीचे ले कर जायेगा। ICICI बैंक ने भी शुक्रवार के दिन ऊपर जाने की कोशिश की परन्तु अपने रेजिस्टेंस लेवल 860 से वापस घूमकर 851 के लेवल पर आ गया। इसके नीचे अगर सपोर्ट टूटता है तो यह बैंक और नीचे जायेगा।

AXIS Bank

Axis बैंक का सपोर्ट 837 का लेवल है। यहाँ के बाद इसका अगला सपोर्ट 829  का लेवल है। आज के सत्र में इस बैंक में 829  तथा इसके नीचे के लेवल देखने को मिल सकते हैं।

SBI

जैसा कि पिछले पोस्ट में चर्चा की गई थी SBI ने अपने सपोर्ट 503 के लेवल को छूकर वापस बाउंस बैक किया है। अगर SBI 503 के सपोर्ट लेवल  को respect करता है तो इस बैंक के रेंज बाउंड होने की अधिक संभावना है। यह बैंक 515 से 503 के बीच रेंज बाउंड हो सकता है। परन्तु अगर consolisate करके नीचे   ब्रेक करता है तो यह 475 के लेवल तक जा सकता है।

Kotak Bank

Kotak बैंक अपने support 1682  के लेवल पर खड़ा है। अगर यह इस लेवल को तोड़ता है तो इसके अगला सपोर्ट 1675 तथा 1671 का लेवल है। 1690 तथा 1698 का लेवल अब resistance की तरह काम कर सकता है।

IndusInd Bank

IndusInd बैंक का अगला सपोर्ट 1007 का लेवल है। इस लेवल के टूटने पर यह और नीचे 992 के लेवल तक जा सकता है।

अगर सभी बैंको की बात करें तो सभी का sentiment negative है। ऐसी स्थिति में आज बाजार में लाली देखने को मिल सकता है।

बाजार का मनोभाव

अभी बाजार का मनोभाव नकारात्मक है। निफ़्टी 50  के पचास में से चालीस स्टॉक्स नेगेटिव में बंद हुए हैं। वही निफ़्टी 500 के पांच सौ  स्टॉक्स में से 413  स्टॉक्स नेगेटिव में बंद हुए हैं।

आज का मार्केट Market Breath
Market Breath

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: