आज का मार्केट 24 मार्च 2023

10 बातें जो मार्केट को प्रभावित कर सकती है।

कल यानि 23 मार्च 2023 को निफ़्टी 17,076.90 यानि 75 अंक नीचे बंद हुआ है। अगर हम डेली टाइम फ्रेम की बात करें तो निफ़्टी कल से  17097.40 अंक ऊपर खुला । बाजार का रुझान पहले सत्र में तेज़ी का था परन्तु दूसरे सत्र में बाजार में जबरदस्त मंदी देखी गयी ।निफ़्टी  ओपनिंग से 20.5 अंक नीचे एक negative candle  बनाकर बंद हुआ । अब निफ़्टी के लिए 17000 एक सपोर्ट के तरह काम कर सकता है। ऊपर की ओर 17200 एक resistance के तरह काम कर सकता है। आज 17200 के level से जबरदस्त बिकवाली देखी गयी। निफ़्टी ने नेगेटिव candle बनाकर क्लोजिंग दी है। कल के सत्र में अगर 17000 का level टूटता है तो फिर एक बिकवाली देखी जा सकती है। अब खरीददारी का दौर तभी देखा जा सकता है जब बाजार 17200 के लेवल के ऊपर रुकने लगे।  

option chain एनालिसिस

nifty

अगर हम निफ़्टी के option chain पर नज़र डालें तो यह आसानी से समझा जा सकता है कि 17100 लेवल पर सबसे ज्यादा Call तथा put  writing की गयी है।इसके बाद 17200 के लेवल पर call writing तथा 17000 के लेवल पर put writing की गयी है।इस स्थिति को नीचे दर्शाये गए चित्र के माध्यम से समझा जा सकता है।

निफ़्टी ऑप्शन चेन
निफ़्टी ऑप्शन चेन

Bank nifty

बैंक निफ़्टी में 40000 के लेवल पर सबसे ज्यादा call तथा put writing की गयी है।अगर day time frame को देखा जाये तो  बैंक निफ़्टी ने एक नेगेटिव कैंडल बनाकर बंद हुआ है। इस स्थिति में अगर 39500 का लेवल टूटता है तो बिकवाली का दौर देखा जा सकता है। बैंक निफ़्टी के ऑप्शन चैन को नीचे दर्शाये गए चित्र के माध्यम से समझा जा सकता है।

Bank nifty option chain
Bank nifty option chain

विश्व बाज़ारों की स्थिति तथा उसके प्रभाव

विश्व भर के प्रमुख बाज़ारों की बात की जाये तो यह देखा जा सकता है कि अमेरिकी बाजार Dow Jones , S & P 500 ,तथा Nasdaq में खरीददारी की गयी है। यह भारतीय बाजार में एक अच्छा प्रभाव डाल सकता है। वहीँ यूरोपियन बाज़ारों की स्थिति पर नज़र डालें तो इसका नजरिया मिला जुला है। जहाँ CAC में खरीददारी की गयी है वही FTSE तथा DAX में बिकवाली का दौर देखा जा सकता है। सिंगापुर की SGX Nifty में खरीदारी की गयी है और 21 अंक ऊपर जाकर बंद हुआ है। इसके अनुसार आज हमें भारतीय बाज़ारों में Gap Up ओपनिंग देखने को मिल सकता है। इसकी संभावना है की निफ़्टी 20 – 50 अंक ऊपर खुले तथा बैंक निफ़्टी 100-150 अंक ऊपर खुले।

03/24/2023Previous closeTodays closeChangeChange %Impact
Nifty 5017,151.9017,076.90-75.00-0.44%Negative
Bank Nifty39,999.0539,616.90-382.15-0.96%Negative
Nasdaq12,567.1512,729.23162.081.27%Positive
Dow32,030.1232,105.2675.140.23%Positive
Gold1,969.421,993.5824.161.21%Negative
USDINR82.48582.216-0.269-0.33%Positive
Crude Oil75.4775.08-0.39-0.52%Positive
10 yr bond yield3.4533.432-0.021-0.61%Positive
India VIX14.807514.49-0.3175-2.19%Negative
FII ActivityBearish
DII ActivityBullish

ऊपर दर्शाये गए चार्ट के अनुसार आज बाजार sideways से downtrend रह सकता है।

Technical Analysis

Nifty

बाजार एक negative कैंडल बनाकर बंद हुआ है। कल के कैंडल की बात करें तो इस कैंडल में एक बड़ी shadow बानी है तथा बॉडी छोटी है। इस स्थिति में sellers ज्यादा प्रभावी होते है। इसमें Sell on rise की स्थिति बनती है। निफ़्टी में 17000 एक सपोर्ट है। अगर इस लेवल को बाजार तोड़ता है तो आगे भी बिकवाली देखी जा सकती है। बाजार को ऊपर जाने के लिए 17200 के ऊपर टिकना होगा। 17200 एक resistance है। इस लेवल के ऊपर ही buyers एक्टिव होंगे। इसके नीचे हरेक राइज पर हमें sell देखने को मिल सकता है। इसके अनुसार बाजार का व्यू sideways से negative है।

Bank Nifty

Bank Nifty में कल पहले सत्र में खरीददारी देखी गयी वही दूसरे सत्र में बिकवाली का दौर आया। यह ऊपर के लेवल से लगभग 600 अंक नीचे आकर बंद हुआ। कल के दूसरे सत्र से ही sellers बैंक निफ़्टी पर हावी हैं। कल का कैंडल एक नेगेटिव कैंडल है जिसमे शैडो बॉडी से ज्यादा बड़ी है। बैंक निफ़्टी में 39500 का लेवल एक support है। अगर यह लेवल टूटता है तो बिकवाली आ सकती है। बैंक निफ़्टी को ऊपर जाने के लिए 40200 के लेवल के ऊपर टिकना होगा। 40200 का लेवल एक रेजिस्टेंस है।

भारतीय बैंकों का विश्लेषण

भारत के बड़े बैंको की बात करें तो HDFC Bank अपने support 1560 के लगभग खड़ा है। इस लेवल के टूटने पर यह और नीचे जा सकता है और साथ में बैंक निफ़्टी को भी नीचे ले जा सकता है क्योकि यह बैंक निफ़्टी का एक मेजर कॉम्पोनेन्ट है।

इसके बाद ICICI बैंक अपने सपोर्ट लेवल 854 पर खड़ा है। यहाँ से नीचे इस बैंक का सपोर्ट 850 तथा 847 का केवल है। ICICI तथा HDFC बैंक अगर downtrend में रहेंगे तो यह बैंक निफ़्टी को नीचे ले कर जायेगा।

Axis बैंक 847 के सपोर्ट पर खड़ा है यहाँ के बाद इसका अगला सपोर्ट 842 का लेवल है। आज के सत्र में इस बैंक में 842 तथा इसके नीचे के लेवल देखने को मिल सकते हैं।

SBI अपने सपोर्ट लेवल 515 से नीचे 512 अंकों पर बंद हुआ है। अगर यह अपने छोटे सपोर्ट 512 को पर करता है तो इसका अगला सपोर्ट 503 है। 515 का लेवल अब रेजिस्टेंस की तरह काम कर सकता है।

Kotak बैंक अपने support 1682 को तोड़कर अभी अपने छोटे सपोर्ट 1676 के लेवल पर खड़ा है। अगर यह इस लेवल को तोड़ता है तो इसके अगला सपोर्ट 1671 का लेवल है। 1682 का लेवल अब resistance की तरह काम कर सकता है।

IndusInd बैंक का अगला सपोर्ट 1007 का लेवल है। इस लेवल के टूटने पर यह और नीचे 992 के लेवल तक जा सकता है।

अगर सभी बैंको की बात करें तो सभी का sentiment negative है। ऐसी स्थिति में आज बाजार में लाली देखने को मिल सकता है।

बाजार का मनोभाव

अभी बाजार का मनोभाव नकारात्मक है। निफ़्टी 50  के पचास में से तीस स्टॉक्स नेगेटिव में बंद हुए हैं। वही निफ़्टी 500 के पांच सौ  स्टॉक्स में से 339 स्टॉक्स नेगेटिव में बंद हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: