Aaj ka Market : Latest trend and Analysis

10 बातें जो आज के बाजार को प्रभावित कर सकती है।

आज का मार्केट कैसा रहेगा इसकी चर्चा आज हम इस पोस्ट के माध्यम से करेंगे। कल यानि गुरुवार को निफ़्टी 18725.35 अंक पर खुला तथा 18634.55 अंक पर बंद हुआ। यह पिछले दिन के क्लोजिंग से 91.85 अंक नीचे आकर बंद हुआ। अभी यह अपने सपोर्ट के पास ट्रेड कर रहा है। अगर यह 18688 के ऊपर सस्टेन करता है तो यह पुनः 18722 ,18777 और फिर 18888  के पास जा सकता है।  अगर यह नीचे 18622 के लेवल को तोड़ता है तो फिर यह 18500 के लेवल तक जा सकता है।

अगर हम बैंक निफ़्टी की बात करें तो यह एक रेंज के बीच कंसोलिडेट कर रहा है।यह कल 44208.30 अंक पर खुला तथा 43995.25 अंक पर बंद हुआ। यह पिछले दिन के क्लोजिंग से 280.05 अंक नीचे आकर बंद हुआ।  इसका रेजिस्टेंस 44500 का लेवल है तथा सपोर्ट 43800 का लेवल है। इस रेंज को ब्रेक करने बाद ही हमें एक अच्छा मूवमेंट देखने को मिल सकता है।

Option Chain Analysis

Nifty एवं Bank Nifty

ऑप्शन चेन के अनुसार निफ़्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग 18700 के लेवल पर हुई है। इसी लेवल पर पुट राइटिंग भी सबसे ज्यादा हुई है।

Oi Nifty 09.06.2023
Oi Nifty 09.06.2023

वहीँ अगर हम बैंक निफ़्टी की बात करें तो सबसे ज्यादा कॉल तथा पुट राइटिंग 44000 के लेवल पर हुई है। ऑप्शन चेन

OI Bank Nifty 09.06.2023
OI Bank Nifty 09.06.2023

के डाटा को देखने पर यह साफ़ पता चलता है की अभी मार्केट का ट्रेंड क्लियर नहीं है। किसी मेजर सपोर्ट या रेजिस्टेंस के टूटने पर ही हमें एक अच्छा मूव देखने को मिल सकता है।

 

 

इसे भी पढ़ें :-Generations of computers in Hindi

Technical Analysis

Nifty तथा  Bank Nifty

निफ़्टी की टेक्निकल एनालिसिस करें तो पता चलता है कि इसका निकटम सपोर्ट 18622 इसके बाद का सपोर्ट 18588  का लेवल है। इसका पहला रेजिस्टेंस 18688 तथा दूसरा रेजिस्टेंस 18722 का लेवल है। बैंक निफ़्टी में पहला सपोर्ट 43922 का लेवल तथा दूसरा सपोर्ट 43818 का लेवल है। इसका पहला  रेजिस्टेंस 44077 तथा दूसरा रेजिस्टेंस 44150 का लेवल है।

विश्व बाज़ारों की स्थिति तथा इसके प्रभाव

विश्व के मुख्य बाज़ारों पर नज़र डालें तो अमेरिकी बाजार Dow Jones 168.59 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं S&P 500 तथा NASDAQ 26.41 तथा 133.63 अंक की बढ़त के साथ हरे  निशान पर बंद हुआ। अगर यूरोपीय बाज़ारों की बात की जाय तो FTSE 24.60 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीँ CAC तथा DAX ,19.36 तथा 29.40 अंकों की तेजी  के साथ हरे निशान पर बंद हुए हैं। सिंगापूर के बाजार SGX NIFTY में थोड़ी तेजी देखने को मिली है। विश्व बाज़ारों का मनोभाव तेजी का है ।

बाजार का मनोभाव

निफ़्टी 50 के पचास में से 11 स्टॉक्स तेजी के साथ बंद हुए वहीँ 39 स्टॉक्स मंदी के साथ बंद हुए हैं। निफ़्टी 500 के पाँच सौ स्टॉक्स में 147 स्टॉक्स तेजी के साथ वहीँ 350 स्टॉक्स मंदी के साथ बंद हुए हैं। बाजार का मनोभाव मंदी का है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: