Aaj ka Market : Latest trend and analysis 08.06.2023

10 चीजें जो आज के बाजार को प्रभावित कर सकती है।

आज का मार्किट कैसा रहेगा इसकी चर्चा आज इस पोस्ट के माधयम से करेंगे। निफ़्टी की बात करें तो या कल यानि बुधवार  को 18665.60 अंक पर खुला तथा 18726.40  अंक पर बंद हुआ। यह पिछले दिन के क्लोजिंग से 127.40 अंक ऊपर जाकर बंद हुआ। इसने 18666 के रेजिस्टेंस को पार कर ब्रेकआउट दिया है। इस लेवल पर सस्टेन करने पर यह और ऊपर जा सकता है। आज गुरुवार है यानि एक्सपायरी का दिन। आज के दिन अगर यह 18755 के ऊपर सस्टेन करता है तो अपने आल टाइम हाई के पास जा सकता है। आल टाइम हाई का लेवल 18888 का है।

अगर हम बैंक निफ़्टी की बात करें तो यह कल 44318.70 अंक पर खुला तथा 44275.30 अंक पर बंद हुआ। इसका रेजिस्टेंस 44500 का लेवल है। इसका सपोर्ट 44150 तथा 44000 का लेवल है। आज के सेशन में 44355 के ऊपर हमें 100-150 अंक का मूवमेंट देखने को मिल सकता है। नीचे 44222 का लेवल ब्रेक करने पर पहले 44150 और उसके बाद 44000 का लेवल देखने को मिल सकता है।

Option Chain Analysis

Nifty

निफ़्टी के ऑप्शन चैन को देखें तो सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग 18900 के लेवल पर की गयी है , जो की इसका आल टाइम हाई है। इसके अलावे 18700,18750,18800 तथा 18850 के लेवल पर भी कॉल राइटिंग की गयी है। सबसे ज्यादा पुट राइटिंग 18700 के लेवल पर की गयी है। इसके अलावे 18650,18600,18550 तथा 18500 के लेवल पर भी पुट राइटिंग की गयी है। ऑप्शन चेन डाटा के अनुसार निफ़्टी के रेंज बाउंड होने की संभावना ज्यादा है।

Bank Nifty

बैंक निफ़्टी के ऑप्शन चैन को देखें तो सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग 44500 के लेवल पर हुई है। और सबसे ज्यादा पुट राइटिंग 44000 के लेवल पर हुई है।इस कारण बैंक निफ़्टी के 44000 से 44500 के बीच के रेंज में रहने की अधिक संभावना है।

विश्व बाज़ारों की स्थिति तथा इसके प्रभाव

विश्व के मुख्य बाज़ारों पर नज़र डालें तो अमेरिकी बाजार Dow Jones 91.74 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं S&P 500 तथा NASDAQ 16.33 तथा 171.52 अंक की गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। अगर यूरोपीय बाज़ारों की बात की जाय तो FTSE,CAC तथा DAX , 3.76,6.21  तथा 31.88 अंकों की गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए हैं। सिंगापूर के बाजार SGX NIFTY में थोड़ी तेजी देखने को मिली है। विश्व बाज़ारों का मनोभाव मिला जुला है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: