Aaj ka Market: Latest Trend and analysis 31.05.2023

10 बातें जो बाजार को प्रभावित कर सकती हैं।

आज के बाजार की बात इस पोस्ट के माध्यम से करेंगे। अगर निफ़्टी की बात करें तो यह कल 18606.65 पर खुला तथा 18633.85 पर बंद हुआ।  इसने 29 मई के क्लोजिंग से 35.20 अंक ऊपर जाकर कल की क्लोजिंग दी है।

पुरे दिन की बात करें तो निफ़्टी 80 -90 अंक के रेंज में ही फँसा रहा। आज के मार्केट में निफ़्टी का सपोर्ट 18577 से 18555 के बीच है। इसके बाद 18500 का लेवल अच्छे सपोर्ट की तरह काम कर सकता है।

ऊपर की ओर 18722 तथा 18777 एक रेजिस्टेंस की तरह काम कर सकता है। निफ़्टी दो दिनों से गैप बनाकर एक रेंज के बीच कंसोलिडेट कर रहा है।

आज के सेशन में हम यह उम्मीद कर सकते हैं कि अगर सपोर्ट के नीचे सस्टेन करता है तो यह गैप भरने के लिए 18500 के लेवल तक आ सकता है। इस सपोर्ट के बाद पुनः हमें रिकवरी देखने को मिल सकती है।

बैंक निफ्टी की बात करें तो दो दिनों से हमें एक रेंज बाउंड मार्किट देखने को मिला है। बैंक निफ़्टी 250 अंक के रेंज के बीच ही ट्रेड कर रहा है। बैंक निफ़्टी का सपोर्ट 44277 तथा 44155 का लेवल है।

रेजिस्टेंस की बात करें तो 44500 एक अच्छे रेजिस्टेंस की तरह काम कर सकता है। बैंक निफ़्टी अगर 44500 के ऊपर कुछ देर सस्टेन करता है हो हमे 100 -150 अंक का एक शार्ट कवरिंग मूव देखने को मिल सकता है।

बड़े टाइम फ्रेम की बात करें तो बैंक निफ़्टी का ट्रेंड पॉजिटिव है। इस कारण नीचे के ट्रेड को कन्फर्मेशन के बाद ही लेना है। एक रेट्रासेमेन्ट के बाद बड़ा मूव आ सकता है।

इसे भी पढ़ें :- आज का मार्किट

Option Chain Analysis

Nifty

ऑप्शन चैन की बात करें तो निफ़्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग 18800 के लेवल पर की गयी है। तथा सबसे ज्यादा पुट राइटिंग 18300 के लेवल पर की गयी है। मतलब 18800 का लेवल एक रेजिस्टेंस तथा 18300 का लेवल एक सपोर्ट की तरह काम कर सकता है। इसे हम निचे दर्शाये गए बार चार्ट की मदद से आसानी से समझ सकते हैं।

निफ़्टी ऑप्शन चेन

Bank Nifty

बैंक निफ़्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग 44500 के लेवल पर की गयी है। तथा सबसे ज्यादा पुट राइटिंग 44000 के लेवेल पर की गयी है। मतलब 44500 एक रेजिस्टेंस तथा 44000 एक सपोर्ट की तरह काम कर सकता है। नीचे दर्शाये गए बार चार्ट की मदद से हम इसे समझ सकते हैं।

बैंक निफ़्टी ऑप्शन चेन

विश्व बाज़ारों की स्थिति एवं भारतीय बाजार पर प्रभाव

अगर विश्व बाज़ारों की बात की जाय तो अमेरिकी मार्केट DOW JONES , S & P 500 तथा NASDAQ में रेंज बाउंड मार्केट देखा जा सकता है। वहीँ यूरोपीय मार्केट FTSE ,CAC तथा DAX में बिकवाली का दौर देखा जा सकता है।

सिंगापूर के मार्केट SGX Nifty में बिकवाली का दौर देखा जा सकता है। इसके अनुसार आज के भारतीय बाजार की गैप डाउन ओपनिंग हो सकती है।

मार्केट का मनोभाव

मार्किट का मनोभाव मिला जुला है। nifty 50 के पचास स्टॉक्स में से 23 पॉजिटिव में तथा 27 नेगेटिव में बंद हुए हैं। Nifty 500 की बात करें तो 500 में से 241 स्टॉक्स पॉजिटिव में तथा 253 स्टॉक्स नेगेटिव में बंद हुए हैं।

बाजार का मनोभाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: