RTGS क्या है ? RTGS kya hai in hindi

आपको पता है RTGS क्या है ? बदलते समय के साथ बैंकों से पैसे भेजने का तरीका भी बदल रहा है। पहले की तुलना में यह बहुत ही सुगम हो गया है। जहाँ लोग पहले घंटों कतार में खड़े होकर पैसे भेजा करते थे वहीँ आज यह बिना बैंक गए भी संभव हो चूका है।आज लोग घर बैठे ही मोबाइल/कंप्यूटर के माध्यम से पैसे भेज सकते हैं। नई तकनीक आने से लोगों का बहुमूल्य समय बच रहा है। आज के पोस्ट के जरिये RTGS क्या है? RTGS kya hai in hindi को विस्तार से बताने की कोशिश करूँगा।

REAL TIME GROSS SETTLEMENT (RTGS) एक प्रणाली है जिसमें कि अधिक मूल्य के राशि को वास्तविक समय (REAL TIME ) में भेजा जा सकता है। यह प्रणाली अधिक मूल्य के राशि के लिए बहुत ही सुरक्षित मानी जाती है क्योंकि राशि को REAL TIME BASIS पर SETTLE किया जा सकता है।एक बार RTGS की प्रक्रिया पूर्ण हो जाने पर यह अंतिम तथा बेबदल होता है।NEFT की ही तरह RTGS का भी स्वामित्व RBI के पास है

जैसा की नाम से ही विदित है कि RTGS REAL TIME BASIS पर काम करता है।REMMITER के द्वारा भेजा गया पैसा BENEFICIARY के पास त्वरित पहुँचता है। RTGS SETTLEMENT RISK या DELIVERY RISK को कम कर देता है।RTGS का इस्तेमाल अधिक मूल्य के अंतरबैंकीय राशि स्थान्तरण में किया जाता है। RTGS क्या है? RTGS kya hai in hindi अब विस्तार से पढ़ें।

इसे भी पढ़ें :-

RTGS की कार्यावधि

REAL TIME GROSS SETTLEMENT (RTGS) , NEFT की तरह 24*7*365 घंटे काम नहीं करता है। यह WORKING DAY’S में 7AM से 6PM तक ही कार्य करता है। RTGS kya hai in hindi की विस्तृत जानकारी आगे है।

RTGS तथा NEFT में अंतर

NEFTRTGS
राशि अंतरण में 1-2 घंटे का समय लेता हैत्वरित राशि अंतरण
न्यूनतम अंतरण राशि – 1 /-न्यूनतम अंतरण राशि – 200000/
धीमातीव्र
सस्तामहंगा
7 AM से 6 PM WORKING DAY’S में काम करता है24*7 काम करता है
RTGS तथा NEFT में अंतर

RTGS में लगने वाला शुल्क

INWARD RTGS TRANSACTION – निःशुल्क

OUTWARD RTGS TRANSACTION –

राशिअधिकतम शुल्क
200000 – 50000024.50 + GST
500000 से ज्यादा49.50 + GST
RTGS में लगने वाला शुल्क

बैंक RBI द्वारा निर्धारित अधिकतम शुल्क से कम शुल्क ले सकता है।परन्तु किसी भी परिस्थिति में RBI द्वारा निर्धारित अधिकतम शुल्क से ज्यादा शुल्क नहीं ले सकता । RTGS kya hai in hindi की और जानकारी आगे है।

RTGS को किस प्लेटफ़ॉर्म के द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है ?

NEFT की ही तरह RTGS को विभिन्न प्लेटफ़ॉर्म द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है जैसे :-

  • INTERNET BANKING
  • MOBILE BANKING
  • BY VISITING BANK BRANCH
  • THROUGH ATM

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक जैसे कई बैंक DOOR STEP RTGS की सुविधा भी देते हैं ।इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में डाकिये घर जाकर RTGS की सुविधा प्रदान करते हैं।

RTGS करने की विधि

RTGS करने के लिए उपरोक्त प्लेटफ़ॉर्म में से किसी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। राशि भेजने के लिए निम्नलिखित ब्यौरा देना होता है :-

  • BENEFICIARY का खाता संख्या
  • BENEFICIARY का नाम
  • भेजे जाने वाली राशि का ब्यौरा
  • BENEFICIARY बैंक का IFSC नंबर
  • REMITTER का खाता संख्या
  • BENEFICIARY बैंक का नाम तथा शाखा

RTGS पैसे भेजने का बेहतर विकल्प है ?

RTGS किफ़ायती तथा तीव्र होने के कारण अधिक मूल्य के राशि (200000/- से ज्यादा ) भेजने का एक बेहतर विकल्प है। RTGS करने की कोई अधिकतम सीमा नहीं है इसलिए बड़े TRANSACTIONS के लिए यह एक बेहतर विकल्प है। RTGS से राशि भेजने के कुछ और भी फायदे हैं :-

  • रियल टाइम में पैसे ट्रान्सफर होते हैं
  • पैसे भेजने वाले को चेक या डिमांड ड्राफ्ट की जरूरत नहीं पड़ती है जिससे चेक या डिमांड ड्राफ्ट खोने का डर नहीं है।
  • पैसे भेजने के लिए बैंक के ब्रांच में जाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
  • अपने मोबाइल या कंप्यूटर से अपने घर, ऑफिस या कहीं से भी RTGS किया जा सकता है।
  • इसमें लगने वाला शुल्क RBI निर्धारित करता है, इसलिए कोई बैंक मनमाना शुल्क नहीं ले सकता।

RTGS करते वक़्त सावधानियां

  • RTGS करते समय BENEFICIARY का खाता संख्या, IFS CODE, नाम ,ब्रांच का नाम , भेजे जाने वाली राशि को सावधानी से भरना चाहिए।
  • खाता संख्या तथा राशि अत्यंत सावधानी से भरना चाहिए क्योंकि RTGS में राशि खाता संख्या के आधार पर ही भेजा जाता है।
  • यह जाँच कर लेना चाहिए की दोनों बैंक RTGS सिस्टम पर है या नहीं।

RTGS से सम्बंधित FAQ

अ) RTGS 24*7 सिस्टम है या इसे करने की टाइमिंग है ?

उत्तर :- अभी RTGS 24*7 सिस्टम नहीं है। यह 7AM से 6PM तक वर्किंग डे में ही उपलब्ध होता है। RBI ने कहा है कि बड़ी राशि के अंतरण के लिए RTGS को आगामी दिसंबर 2020 से 24 घंटे उपलब्ध कराया जायेगा। इससे पहले RBI ने दिसंबर 2019 में NEFT को हर रोज़ 24 घंटे के लिए उपलब्ध कराया था।

ब) क्या RTGS की कोई न्यूनतम तथा अधिकतम सीमा है?

उत्तर :- RTGS की न्यूनतम सीमा 200000/- रुपये है। RTGS करने की कोई अधिकतम सीमा नहीं है।

स) RTGS के द्वारा BENEFICIARY को पैसा पहुंचने में कितना समय लगता है?

उत्तर :- RTGS के द्वारा पैसे रियल टाइम में पहुँचते है मतलब पैसे तुरंत पहुँचते हैं।

द) अगर किसी कारणवश BENEFICIARY तक पैसे नहीं पहुँचते तो वह कितने समय में वापस होता है?

उत्तर :- यदि किसी कारणवश BENEFICIARY तक पैसे नहीं पहुँचते हैं तो 1 घंटा के अन्दर पैसा REMITTER के बैंक खाता में वापस हो जाता है।

इ) अगर समय पर पैसा वापस ना हो तो मुआवजा मिलेगा?

उत्तर :- हाँ, वर्तमान रेपो रेट + 2% का मुआवजा मिलेगा।

फ) RTGS की प्रोसेसिंग NEFT से किस प्रकार अलग है?

उत्तर :- NEFT में एक निर्धारित समय में प्राप्त TRANSACTION को बैच में प्रोसेस किया जाता है जबकि RTGS में TRANSACTION की प्रोसेसिंग लगातार चलती रहती है।

आज आपने क्या सीखा

RTGS क्या है ? RTGS kya hai in hindi पोस्ट के जरिये मैंने RTGS के बारे में सब कुछ बताने की कोशिश की है। मुझे आशा है की आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा। इस पोस्ट को अपने प्रियजनों के बीच शेयर करें ताकि हमें और भी अच्छे पोस्ट आप तक लाने के प्रेरणा मिल सके। आपका सहयोग ही हमें अच्छे पोस्ट लिखने को प्रेरित करता है।

One thought on “RTGS क्या है ? RTGS kya hai in hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: