Postal life insurance online payment

इस पोस्ट के जरिये Postal life insurance online payment की विधि को जानेंगे। उससे पहले हम जान लेते हैं कि Postal life insurance (PLI) क्या है ? Postal life insurance (PLI ) भारतीय डाक द्वारा प्रदान की जाने वाली बीमा है। यह बीमा सरकारी तथा अर्द्धसरकारी लोगों के लिए उपलब्ध है। अभी हाल ही में इसमें PSU को भी शामिल किया गया है। ऐसे व्यक्ति जो payroll से वेतन पाते हैं वे PLI करा सकते हैं। इस पोस्ट में हम Postal life insurance online payment के बारे में विस्तार से जानेंगे तथा PLI के विभिन्न पहलुओं की भी चर्चा करेंगे।

PLI का इतिहास

भारतीय डाक का इतिहास बहुत पुराना है। यह ब्रिटिश काल से ही अपनी सेवा लोगों को दे रहा है। भारतीय डाक द्वारा प्रदान की जाने वाली बीमा PLI की शुरुआत 1 फ़रवरी 1884 को हुई थी। यह भारत की सबसे पुरानी बीमा है ।इसकी शुरुआत भारतीय डाक के कर्मचारियों को बीमा प्रदान करने के लिए हुई थी।बाद में टेलीग्राफ कर्मचारियों के लिए भी PLI की सुविधा दी गयी। वर्तमान में यह केंद्र तथा राज्य सरकार के कर्मचारियों, राज्य तथा केंद्र के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, विश्वविद्यालयों, सरकारी सहायता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों, राष्ट्रीयकृत बैंकों, स्थानीय निकायों, स्वायत्त निकायों के लिए उपलब्ध है। यह वैसे उपक्रमों के लिए भी उपलब्ध है जिसमे सरकार की 10% की भागीदारी हो।

शुरुआत में बीमा राशि की अधिकतम सीमा 4000/- रू. रखी गयी थी। अभी इसे बढाकर 50 लाख कर दिया गया है। उस समय कोई भी बीमा कम्पनी महिलाओं के लिए बीमा नहीं करती थी। परन्तु भारतीय डाक ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अपने महिला कर्मचारियों के लिए बीमा की शुरुआत की।

PLI की विशेषताएँ

Postal Life Insurance

भारतीय डाक ने लोगों के अलग-अलग बीमा जरूरतों का ख्याल करते हुए विभिन्न तरह के बीमा प्रदान करता है। वर्तमान में PLI द्वारा 6 तरह के प्लान लिए जा सकते हैं। संतोष, सुरक्षा, सुविधा, सुमंगल, युगल सुरक्षा तथा बाल जीवन बीमा ये 6 तरह के प्लान PLI द्वारा प्राप्त किये जा सकते हैं। अब हम प्रत्येक प्लान के बारे में विस्तार से जानेंगे।

संतोष

यह एक EA (Endowment Assurance ) पॉलिसी है।

संतोष में 19 से 55 वर्ष के व्यक्ति का पॉलिसी किया जा सकता है।

इस बीमा योजना में परिपक्वता की आयु 35, 40, 45, 50, 55, 58 तथा 60 वर्ष है।

इस योजना के तहत प्रस्तावक को तब तक बीमित राशि और अर्जित बोनस की सीमा का एक आश्वासन दिया जाता है जब तक कि वह परिपक्वता की पूर्व निर्धारित आयु प्राप्त नहीं कर लेता।

बीमाकर्ता के मृत्यु के मामले में नामित या क़ानूनी उत्तराधिकारी को अर्जित बोनस के साथ पूरी राशि का भुगतान किया जाता है।

इस योजना में न्यूनतम बीमित राशि 20000/- तथा अधिकतम बीमित राशि 50 लाख है।

3 साल बाद लोन लेने की सुविधा है।

3 साल के बाद पॉलिसी सरेंडर किया जा सकता है परन्तु बोनस प्राप्त नहीं होगा।

5 साल के बाद पॉलिसी सरेंडर करने पर घटाए गए बीमित राशि पर आनुपातिक बोनस का भुगतान किया जाता है।

अंतिम घोषित बोनस – 1000 बीमित राशि पर 52/- रू प्रति वर्ष

बाजार में उपलब्ध अन्य पॉलिसी से तुलना करने पर यह काफी आकर्षक पॉलिसी है।

सुरक्षा

यह एक WLA (WHOLE LIFE ASSURANCE ) पॉलिसी है।

इस योजना के तहत व्यक्ति को 80 वर्ष के उम्र में बीमित राशि तथा अर्जित बोनस प्राप्त होता है।

अगर बीच में ही व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो नामित को बीमित राशि तथा अर्जित बोनस मिल जाता है।

सुरक्षा में 19 से 55 वर्ष के व्यक्ति का पॉलिसी किया जा सकता है।

पॉलिसी की परिपक्वता आयु 55वर्ष, 58 वर्ष या 60 वर्ष चुना जा सकता है।

इस योजना में न्यूनतम बीमित राशि 20000/- तथा अधिकतम बीमित राशि 50 लाख है।

4 साल बाद लोन लेने की सुविधा है।

3 साल के बाद पॉलिसी सरेंडर किया जा सकता है।

अंतिम घोषित बोनस – 1000 बीमित राशि पर 76/- रू प्रति वर्ष

बाजार में उपलब्ध अन्य पॉलिसी से तुलना करने पर यह काफी आकर्षक पॉलिसी है।

सुविधा

यह एक सुरक्षा प्लान (WHOLE LIFE ASSURANCE ) ही है जिसमें पाँच साल बाद संतोष प्लान (Endowment Assurance ) में बदलने का विकल्प दिया गया है। दूसरे शब्दों में पाँच साल बाद सुविधा प्लान को संतोष प्लान में तब्दील किया जा सकता है।

सुरक्षा की ही तरह सुविधा में 19 से 55 वर्ष के व्यक्ति का पॉलिसी किया जा सकता है।

पॉलिसी परिपक्वता आयु 60 वर्ष होता ।

इस योजना में न्यूनतम बीमित राशि 20000/- तथा अधिकतम बीमित राशि 50 लाख है।

4 साल बाद लोन लेने की सुविधा है।

3 साल के बाद पॉलिसी सरेंडर किया जा सकता है।

अंतिम घोषित बोनस – 1000 बीमित राशि पर 76/- रू प्रति वर्ष बशर्ते पॉलिसी को संतोष प्लान में न बदला गया हो।

सुमंगल

यह एक AEA (Anticipated Endowment Assurance ) पॉलिसी है।

यह मनी बैक पॉलिसी है।

वैसे बीमाधारक जिनको बीच में पैसों की जरुरत हो उनके लिए यह श्रेष्ठ प्लान है।

इस प्लान में 15 तथा 20 वर्ष दो तरह के पॉलिसी टर्म होते हैं।

15 वर्ष पालिसी टर्म में छठे वर्ष बीमित राशि का 20%, नवमें वर्ष बीमित राशि का 20%, बारहवें वर्ष बीमित राशि का 20% तथा अंत में पन्द्रहवें वर्ष बीमित राशि का 40% तथा अर्जित बोनस प्राप्त किया जा सकता है।

20 वर्ष पॉलिसी टर्म में 8वर्ष, 12 वर्ष तथा 16 वर्ष पूरा होने पर बीमित राशि का 20% प्राप्त किया जा सकता है।

20 वर्ष पूरा होने पर बीमित राशि का 40% तथा अर्जित बोनस प्राप्त किया जा सकता है।

बीमाधारक की अप्रत्याशित मृत्यु की स्थिति में अर्जित बोनस तथा पूर्ण बीमा राशि का भुगतान किया जाता है। इस मामले में बीच में भुगतान किये गए राशि की कोई कटौती नहीं होती।

पॉलिसी करने की न्यूनतम आयु 19 वर्ष है।

इस पॉलिसी के लिए अधिकतम आयु इस प्रकार है :-

  1. 20 वर्ष टर्म के लिए – 40 वर्ष आयु
  2. 15 वर्ष टर्म के लिए – 45 वर्ष आयु

अंतिम घोषित बोनस – 1000 बीमित राशि पर 48/- रू प्रति वर्ष

युगल सुरक्षा

यह युगलों के लिए Endowment Assurance प्लान है।

इस पॉलिसी में दम्पति में से एक को PLI की नीतियों को पूरा करना चाहिए।

इसमें न्यूनतम प्रवेश आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम प्रवेश आयु 45 वर्ष होता है।

3 साल बाद लोन लेने की सुविधा है।

जीवनसाथी या मुख्य बीमाधारक की मृत्यु की स्थिति में बीमित राशि और अर्जित बोनस का लाभ दिया जाता है ।

इस योजना में न्यूनतम बीमित राशि 20000/- तथा अधिकतम बीमित राशि 50 लाख है।

अंतिम घोषित बोनस – 1000 बीमित राशि पर 52/- रू प्रति वर्ष

बाल जीवन बीमा

यह योजना बीमा धारक के बच्चों को जीवन बीमा प्रदान करती है।

इसमें अधिकतम दो बच्चों के जीवन बीमा का लाभ लिया जा सकता है।

बच्चों की उम्र 5 से 20 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

अधिकतम बीमित राशि 30000 या माता-पिता के बीमा राशि के बराबर दोनों में से जो कम हो होती है।

माता-पिता की उम्र 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

अगर माता-पिता की मृत्यु हो जाती है तो बच्चों को कोई प्रीमियम नहीं देना होगा।

कार्यकाल पूरा होने पर पूर्ण बीमा राशि और अर्जित बोनस का भुगतान किया जाता है।

बच्चे के आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में माता-पिता को राशि का भुगतान किया जाता है।

अंतिम घोषित बोनस – 1000 बीमित राशि पर 52/- रू प्रति वर्ष

PLI प्रीमियम की गणना

प्रीमियम की गणना के लिए POST INFO APP की सहायता ली जा सकती है । इसे अपने मोबाइल में Download कर लें ।

Post info app द्वारा प्रीमियम की गणना
Post info app द्वारा प्रीमियम की गणना

PLI Premium Table की सहायता से भी प्रीमियम की गणना की जा सकती है।

PLI online payment

Postal Life Insurance प्रीमियम भुगतान किसी भी पोस्ट ऑफिस से किया जा सकता है। प्रीमियम भुगतान की प्रक्रिया को और भी सहज तथा सुलभ बनाने के लिए डाक विभाग ने Postal life insurance online payment की भी व्यवस्था की है। इसमें बीमा धारक क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, UPI के माध्यम से प्रीमियम का भुगतान कर सकता है। सबसे पहले डाकघर जाकर अपने पॉलिसी के साथ मोबाइल नंबर तथा ईमेल जुड़वा लें। इसके बाद की प्रक्रिया इस प्रकार है :-

PLI website द्वारा रजिस्ट्रेशन

Postal Life Insurance के official website पर visit करें। इसके बाद Generate Customer ID पर क्लिक करें। अगले screen में सारी information डालकर submit कर दें। इसके बाद रजिस्टर्ड ईमेल पर customer id और पासवर्ड सेट करने का लिंक मिलेगा। लिंक पर क्लिक करके पासवर्ड generate कर लें। लिंक 72 घंटे के लिए एक्टिव रहता है।

PLI website द्वारा रजिस्ट्रेशन
PLI website द्वारा रजिस्ट्रेशन

Post Info App द्वारा रजिस्ट्रेशन

PostInfo App द्वारा रजिस्ट्रेशन आसानी से किया जा सकता है। App को खोलें। अब Insurance Portal पर क्लिक करें। अगले स्क्रीन में Customer Login में क्लिक करें। इसके बाद Generate Customer Id पर क्लिक करें। अगले screen में सारी information डालकर submit कर दें। इसके बाद रजिस्टर्ड ईमेल पर customer id और पासवर्ड सेट करने का लिंक मिलेगा। लिंक पर क्लिक करके पासवर्ड generate कर लें। लिंक 72 घंटे के लिए एक्टिव रहता है।

Post Info App द्वारा रजिस्ट्रेशन
Post Info App द्वारा रजिस्ट्रेशन

Payment

रजिस्ट्रेशन होने के बाद Post Info App या PLI Web Portal द्वारा प्रीमियम का भुगतान किया जा सकता है। Customer ID और Password डालने के बाद submit करें। इसके बाद Payment पर क्लिक करें। अब पॉलिसी नंबर पर क्लिक करें जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है। अगले स्क्रीन में Number of Installment Premiums चुन लें और confirm payment पर क्लिक करें। अब Pay Now पर क्लिक करें। अगले स्क्रीन में कोई भी पेमेंट ऑप्शन चुन लें और पेमेंट कर दें।

PLI Online Payment method

सारांश

Postal life insurance online payment पोस्ट के द्वारा PLI से सम्बंधित सभी जानकारियाँ देने की कोशिश की गयी है। इस पोस्ट के द्वारा PLI प्रीमियम के ऑनलाइन भुगतान की विधि के बारे में भी बताया गया है। उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा। आपको यह पोस्ट कैसा लगा हमें कमेंट करके अवश्य बतायें। आपके सुझाव हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। यह हमें और भी अच्छे पोस्ट लिखने के लिए प्रेरित करता है। इस पोस्ट को अपने प्रियजनों के बीच अवश्य शेयर करें ताकि उन्हें भी PLI के बारे में जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: